Ladli Behna Yojana 2025: मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, अब लाड़ली बहनो को मिलेंगे हर महीने ₹1500, जानिए पूरी जानकारी!

नमस्ते दोस्तों,
Ladli Behna Yojana 2025: क्या आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन योजना का लाभ ले रही हैं? तो आज हम आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर लेकर आये हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब हर महीने 1250 नहीं पूरे 1500 रुपये मिलेंगे। जी हां, पहले जो लाड़ली बहनो के खाते में जो 1250 रुपये की राशि आती थी अब वह राशि बढाकर 1500 कर दी गई है पर अभी सबसे जरुरी बात यह है कि, ये बढ़ोतरी कब से लागू होगी, उसकी तारीख भी बता दी गई है। चलिए, हमारे लेख में जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी!

Ladli Behna Yojana 2025: ये नया अपडेट क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार की ये पॉपुलर स्कीम, Ladli Behna Yojana 2025, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जाती है। शुरू से ही इसमें हर महीने पैसे ट्रांसफर होते रहे हैं, लेकिन अब त्योहारों के मौसम में एक अच्छा तोहफा मिला है। रक्षाबंधन पर तो सरकार ने 250 रुपये का शगुन अलग से भेजा था, जिससे उस महीने कुल 1500 रुपये ही आए। लेकिन अब ये 1500 रुपये हमेशा के लिए फिक्स हो गए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पन्ना में एक महिला सम्मेलन के दौरान ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद भाई दूज से शुरू होकर हर महीने लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1500 रुपये आ जाएंगे। भाई दूज 2025 की तारीख 22 अक्टूबर है, तो नवंबर 2025 की किस्त से ये नई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले, सितंबर 2025 की 28वीं किस्त 13 सितंबर को 1250 रुपये की ही आएगी। लेकिन आने वाले महीनों में ये बढ़ोतरी महिलाओं के लिए राहत लेकर आएगी।

क्यों है ये ऐलान खास, और इससे महिलाओं को क्या फायदा होगा?

दोस्तों, मध्य प्रदेश में लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं। घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई या छोटे-मोटे खर्चों के लिए ये पैसे बहुत काम आते हैं। पहले 1250 रुपये से काम चल जाता था, लेकिन महंगाई को देखते हुए 1500 रुपये ज्यादा बेहतर लगेंगे। सरकार का प्लान है कि 2028 तक इसे और बढ़ाकर 3000 रुपये तक ले जाना है, लेकिन फिलहाल 1500 से शुरुआत हो रही है।

मोहन यादव जी ने ये भी कहा कि योजना किसी भी हाल में बंद नहीं होगी। नए रजिस्ट्रेशन भी जल्द शुरू होने वाले हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बहनें इससे जुड़ सकें। अगर आपकी बहन या कोई रिश्तेदार अभी तक रजिस्टर नहीं हुई है, तो जल्दी से cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट चेक करें। आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स से आसानी से अप्लाई कर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 2025 में अपनी किश्त की स्थिति कैसे देखे?

अगर आप सोच रही हैं कि पैसे कब आएंगे या स्टेटस क्या है, तो परेशान न हों। लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सर्च करें, या फिर हेल्पलाइन नंबर 0755-2553328 पर कॉल करके पूछ लें। ज्यादातर किस्तें महीने की 10 से 15 तारीख के बीच आ जाती हैं। तो, भाई दूज के बाद नवंबर में अलर्ट रहें।

Ladli Behna Yojana 2025 के नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म कब आएंगे?

अगर आप या आपकी कोई जानने वाली अभी तक इस योजना में शामिल नहीं हुई हैं, तो अच्छी खबर ये है कि जल्द ही नए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और कुछ बेसिक डिटेल्स चाहिए। आप ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर चेक सकती हैं।

निष्कर्ष- 

Ladli Behna Yojana 2025 – मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मोहन यादव की इस घोषणा से न सिर्फ आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि बहनों का आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। तो यदि आप अभी Ladli Behna Yojana 2025 का लाभ ले रही हैं, तो यह राशि बढ़ने से आपको आर्थिक सहायता प्रदान होगी…धन्यवाद।

Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए 2500 रुपये की आर्थिक सहायता अवसर

Leave a Comment