TikTok, और Aliexpress जैसे चीनी एप्प्स पर से हटा बैन, भारत में 5 साल बाद वापसी! आखिर क्या है सच्चाई?
नमस्कार पाठको,
जैसा की आप सब जानते होंगे हमारे भारत में तकरीबन पांच साल पहले, 2020 में, भारत और चीन के बिच विवाद हुआ था और इस विवाद के कारण भारत की सरकार द्वारा सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म TikTok, और शॉपिंग साइट Aliexpress जैसे 59 अन्य चीनी ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया गया था। यह प्रतिबन्ध लगाने से सरकार का उद्देश्य देश की सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता बनाये रखना था। परन्तु अभी-अभी हाल फिलहाल में, 22 अगस्त 2025 को, सोशल मीडिया पर आई खबरों से पता चलता है कि TikTok और Aliexpress की वेबसाइट्स भारत में वापस उपलब्ध होने वाली है क्या यह हकीकत है? या सिर्फ अफवाहे! हमारे इस लेख के माध्यम,से हम इस विषय पर आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।
आखिर क्यू लगा था टिक-टॉक और Aliexpress पर प्रतिबन्ध? आइये जानेगे इतिहास से:-
सन् 2020 जून में,हमारे भारत के जवानो और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प हुई। सैनिको में हुई इस झड़प के साथ ही भारत और चीन के बीच तनाव अत्यंत चरम सिमा पर पहुंच गया था। दोनों देशो के बिच हुई इस घटना में हमारे 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, और विपक्षी देश चीन में भी काफी नुकसान देखा गया। तो चीन के साथ इसी तनाव के चलते भारत सरकार ने चीनी एप्प TikTok, Aliexpress, जैसे 59 अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत सरकार ने इन ऐप्स को भारत से इसलिए प्रतिबंधित किया था ताकि “राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता” को किसी भी तरह का खतरा न हों आपको बता दे की सन् 2020 में TikTok भारत का काफी लोकप्रिया प्लेटफार्म था और भारत में इसके लगभग 200 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता थे और शॉपिंग साइट Aliexpress, जो अपने किफायती ऑनलाइन शॉपिंग के लिए जाना जाता था, तो इसे भी बैन कर दिया गया था।
क्या कहती है सोशल मिडिया रिपोर्ट्स
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की 22 अगस्त 2025 को, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस बात का दावा किया कि वे TikTok और Aliexpress की वेबसाइट्स को भारत में बिना वीपीएन के भी एक्सेस कर पा रहे हैं। परन्तु यह एक्सेस अभी भी सिमित है और प्ले स्ट्रोर पर एप्लीकेशन अभी भी उपलब्ध नहीं है सोशल मिडिया की इन खबरों से यह अटकलें पैदा हो गई ही कि क्या सच में भारत सरकार ने इन चीनी एप्प्स पर 5 सालो से लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। सोशल मीडिया पर इन् खबरों ने काफी हलचल मचा रखी है। कुछ सोशल मिडीया यूजर्स का तो यह भी कहना है कि यह भारत और चीन के सम्बन्धो में सुधार के कारण हुआ है।
सरकार के आधिकारिक बयान क्या कहते है जानेगे
भारत सरकार ने 22 अगस्त 2025 को यह पुष्टि की है कि TikTok, Aliexpress और अन्य चीनी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध अभी भी जारी है।देश के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने CNBC-TV18 को बताया कि इन वेबसाइट्स को अनब्लॉक करने के लिए सरकार की तरफ से अभी कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। सरकार ने अपने स्पष्टीकरण में यह भी कहा है की TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरफ से इस बैन को हटाने के लिए अभी तक किसी भी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। कुछ युजर्स द्वारा वेबसाइट्स तक पहुंच की क्रिया को तकनीकी गड़बड़ी बताया जा रहा है।
क्या TikTok और Aliexpress फिर से वापस आ रहा है?
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की फिलहाल,इस विषय पर कोई पुष्टि नहीं हुई है TikTok और Aliexpress जैसी वेबसाइट्स का पूरी तरह से सुलभ होना एक तकनीकी गड़बड़ी बताया सकता है, जैसा कि सरकार ने दावा किया है। TikTok का मोबाइल ऐप अभी भी भारत में Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है, और Aliexpress पर शॉपिंग करने की सुविधाएं भी अभी उपलब्ध नहीं है तो इस बात से यह स्पष्ट होता है कि इन प्लेटफॉर्म्स की पूरी तरह से वापसी होने के लिए अभी और समय लग सकता है। भारत के विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए डेटा गोपनीयता नीतियों को मजबूत करने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में इस तरह की कोई परेशानी न हो।
निष्कर्ष-
TikTok और Aliexpress जैसी साइट्स भारत में पांच साल से प्रतिबंधित थी परन्तु पांच साल बाद इन एप्प्स का फिर से वापस आना हकीकत में एक बड़ी खबर है, लेकिन अभी इस विषय पर पूरी तरह से पुष्टि नहीं है कि यह एक आधिकारिक नीति परिवर्तन है या बस एक तकनीकी गलती। भारत सरकार ने यह पूरी तरह से स्पष्ट किया है कि इन एप्प्स पर प्रतिबंध अभी भी लागू है, और इन प्लेटफॉर्म्स की पूरी तरह से वापसी के लिए सरकार की तरफ से अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए है।